-
कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। कुछ एक्ट्रेसेज शादी के चंद महीनों बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं। वहीं कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जो शादी के 10 या उससे भी ज्यादा साल बाद ही प्रेग्नेंट हुईं और मां बनीं। आइए डालते हैं ऐसी ही चंद टीवी एक्ट्रेसेज पर एक नजर जो शादी के सालों बाद मां बनीं:
-
अदिति और मोहित मलिक ने 2010 में शादी रचाई थी। शादी के 11 साल बाद बाद एक्ट्रेस अदिति मलिक मां बनी हैं।
-
अनिता हसनंदानी ने साल 2013 में रोहित रेड्डी संग ब्याह किया था। शादी के 8 साल बाद वह प्रेग्नेंट हुईं और प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद अनीता ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है।
-
करणवीर वोहरा ने तीजे सिद्धू से साल 2006 में शादी की थी। तीजे 2016 में प्रेग्नेंट हुईं और जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। साल 2020 में उन्हें एक और संतान की प्राप्ति हुई है।
-
एक्ट्रेस माही विज ने अपने बॉयफ्रेंड जय भानुशाली से साल 2011 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद 2019 में माही ने बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले जय और माही ने दो बच्चे खुशी और राजवीर को गोद लिया था।
-
मंदिरा शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंट गहुई थीं। शादी के तुरंत बाद मंदिरा किसी बच्चे के लिए तैयार नहीं थी। मंदिरा बेदी का मानना था कि, इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस के मां बनने के बाद उसका करियर ख़त्म हो जाता है। इसी डर से वह प्रेग्नेंट होने से बचती थीं।
